logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर महापालिका चुनाव : टिकट फॉर्म पर भाजपा में घमासान, कार्यकर्ताओं के सामने बड़ा सवाल—‘ किसके कार्यालय से फॉर्म लें?’


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: महानगरपालिका चुनाव नजदीक आते ही भाजप में टिकट वितरण को लेकर गहमागहमी तेज हुई है। आज (16 नवंबर) से पार्टी की ओर से इच्छुक कार्यकर्ताओं को नामांकन आवेदन फॉर्म दिए जाने शुरू हुए। लेकिन एक ही पार्टी के दो अलग-अलग गट अपनी-अपनी ओर से फॉर्म बांटने लगे, जिससे कार्यकर्ता असमंजस में पड़ गए हैं।

एक तरफ विधायक किशोर जोरगेवार के कार्यालय से इच्छुकों को फॉर्म दिया जा रहा है। यह फॉर्म भरकर भाजप शहराध्यक्ष सुभाष कासाना गोटूवार के निर्देशानुसार दोबारा विधायक जोरगेवार के ही कार्यालय में जमा करने को कहा गया है , वहीं दूसरी ओर विधायक सुधीर मुनगंटीवार के कार्यालय में भी आवेदन फॉर्म बांटे जा रहे हैं और जमा भी याही करने को कहा गया है। इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी राहुल पावड़े को सौंपी गई है।

भाजप में आंतरिक मतभेद और गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। यह कई बार सड़क पर भी देखने को मिली है। लेकिन महत्त्वपूर्ण माने जाने वाले चंद्रपुर महापालिका चुनाव के ठीक पहले यह संघर्ष और तेज होता दिख रहा है। अब तो फॉर्म वितरण से लेकर फॉर्म जमा करने तक गुटबाजी साफ झलकने लगी है।इसी कारण कार्यकर्ताओं के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है — आख़िर किसका फॉर्म लें?” इस गुटबाजी का असर आगे टिकट घोषित करने की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है, ऐसी चर्चा पार्टी गलियारों में जारी है।