logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Chandrapur

Chandrapur: AIMIM को घुग्घुस में बड़ा झटका, शहर अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल


चंद्रपुर: नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई। घुगुस के एआईएमआईएम शहराध्यक्ष सानू सिद्दिकी ने कांग्रेस में प्रवेश कर एक बड़ा राजनीतिक बदलाव किया है। सिद्दिकी का कांग्रेस में प्रवेश सांसद प्रतिभा धानोरकर की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे घुगुस नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

नगर परिषद चुनाव समीप आते ही विभिन्न दलों में पार्टी बदलने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। इसी पृष्ठभूमि में सिद्दिकी के इस निर्णय को घुगुस में एआईएमआईएम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।