logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरोली में अगले सप्ताह रखेंगे एलएमईएल की इस्पात परियोजना की आधारशिला


गढ़चिरोली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अगले सप्ताह गढ़चिरोली जिले के कोनसारी में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के 4.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना विदर्भ में पहली एकीकृत इस्पात परियोजना होगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस 22 जुलाई को कोंसारी में इस्पात परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उसी दिन वे हेडरी में स्थापित 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता वाले लौह अयस्क पिसाई संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना एलएमईएल द्वारा मात्र एक वर्ष में पूरी कर क्रियान्वित की गई। एलएमईएल के प्रबंध निदेशक बी प्रभाकरन ने कहा, “गढ़चिरोली जिले के कोंसारी में विदर्भ की पहली एकीकृत इस्पात परियोजना की आधारशिला रखी जा रही है। यह एक ऐतिहासिक सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इसके साथ ही, 10 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली स्लरी पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह पाइपलाइन महाराष्ट्र में पहली चालू लौह अयस्क स्लरी पाइपलाइन होगी। हेडरी से कोंसारी पेलेट प्लांट के बीच 85 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन कच्चे माल के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है, इससे कार्बन उत्सर्जन में 55 प्रतिशत की कमी आएगी और पूरी परियोजना की पीसने की दक्षता में वृद्धि होगी।