logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अमृता फडणवीस के बयान की निंदा, कहा- जो दिल में है वह जुबान पर आया


नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का राष्ट्रपिता बताया है। अमृता के इस बयान को लेकर कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अमृता के बयान की निंदा करते हुए कहा कहा कि, "उनके दिल पर जो बात थी वह अब जुबान पर आ गई है।"

तिवारी ने कहा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस की पत्नी द्वारा दिया बयान यह राष्ट्रपिता का ही नहीं बल्कि राष्ट्र का अपमान। भाजपा में 2 पिता हो सकते हैं लेकिन देश में नहीं। राष्ट्रपिता केवल एक होगा।"

तिवारी ने आगे कहा, "भाजपा और संघ गोडसे के पुजारी है। उनके अंदर गांधी के लिए जो नफरत है इसलिए वह रोज गांधी की हत्या कर रहे हैं। यह बयान राष्ट्र का अपमान है।" उन्होंने कहा, "भाजपा में दो बाप हो सकते हैं, देश के दो बाप नहीं हो सकते। देश में एक ही राष्ट्रपिता होगा। दो नहीं हो सकते हैं।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "आजादी के पहले का राष्ट्रपिता अलग और आजादी के बाद का राष्ट्रपिता अलग यानी एक परिवार में दो पिता। ये भाजपा की भाषा होगी देश की नहीं।"