logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्यमंत्री फडणवीस की राज्य के बाढ़ हालात पर प्रतिक्रिया


चंद्रपुर: राज्य के कुछ जिलों में लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलधार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है तथा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार नागरिकों की हर प्रकार की देखभाल कर रही है। बाढ़ पीड़ितों के लिए कैंपों में भोजन की व्यवस्था की गई है, साथ ही पशुओं के लिए चारा और शरण की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी प्रशासन को दिए गए हैं मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए तात्कालिक रूप से 2000 करोड़ रुपये का निधि मंजूर किया गया है और प्रभावित परिवारों को तुरंत 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं फील्ड पर जाकर परिस्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं फडणवीस ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण सर्वेक्षण और पंचनामे के बाद किसानों और नागरिकों को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। चंद्रपुर जिले के मुल दौरे के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।