logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मतदान सूची में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ लगाए नारे


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदान सूची की गड़बड़ी को लेकर देश भर में कैंडल मार्च का ऐलान किया था। इसी के तहत गुरुवार को नागपुर में शहर कांग्रेस द्वारा मार्च निकाला गया। शहर के वैराइटी चौक से लेकर संविधान चौक तक यह मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता, विधायक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारे भी लगाए। 

पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान सूचि में गड़बड़ी कर चुनाव जितने का दावा किया था। इस दौरान राहुल के कई दस्तावेज भी सौंपे थे, जिसमें एक ही पते पर कई मतदाता होने की बात कही थी। इस दौरान राहुल ने  चुनाव आयोग पर मोदी सरकार के साथ मिलकर धांधली करने का आरोप भी लगाया। राहुल के इस दावे के बाद से कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग, भाजपा और मोदी सरकार पर हमलावर है। यही  नहीं कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप सत्ता छोड़ने की मांग कर रहे हैं। 

इसी अभियान के तहत कांग्रेस ने देशभर में कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया। इसी के मद्देनजर नागपुर में भी यह मार्च निकाला गया। कांग्रेस विधायक और शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे की अगवाई में यह मार्च निकाला गया। मार्च वैराइटी चौक से शुरू होकर संविधान चौक तक आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, स्थानीय नेता, और विधायक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर मार्च किया और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी सहित मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।

मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विशेष रूप से चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। विधायक ठाकरे ने कहा, "यह कदम लोकतंत्र की रक्षा और नागरिकों के वोटर अधिकार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों में निष्पक्ष नहीं है और देशभर में ईवीएम और वोटिंग सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य जनता को सचेत करना और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।"