logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

CSDS के संजय कुमार की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भ्रामक और फर्जी ख़बर फैलाने को लेकर मामला दर्ज


नागपुर: सीएसडीएस के को-डायरेक्टर और मशहूर चुनाव विश्लेषक संजय कुमार की मुश्किलें इस समय बढ़ गई हैं। नागपुर जिले के रामटेक पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी जानकारी साझा की थी।

संजय कुमार ने हाल ही में अपने ट्वीट में दावा किया था कि महाराष्ट्र के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रामटेक में लोकसभा चुनाव के दौरान 4.66 लाख मतदाता थे, जबकि विधानसभा चुनाव में यह संख्या घटकर करीब 2.86 लाख रह गई।

इसी तरह देवलाली समेत कुछ क्षेत्रों में भी बड़ी गिरावट या असामान्य बढ़ोतरी का दावा किया गया। साथ ही नाशिक वेस्ट सहित हिंगना विधानसभा सीट को लेकर भी ऐसा ही कुछ दावा किया था। उनके इस पोस्ट को राजनीतिक रंग भी मिला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे “वोट चोरी” का सबूत बताते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद संजय कुमार ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उन्होंने डेटा को गलत पढ़ लिया था। उन्होंने संबंधित ट्वीट को डिलीट करते हुए माफी भी मांगी और स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाना नहीं था। कुमार के माफी के बाद भाजपा हमवालर हो गई थी। भाजपा ने संजय कुमार पर राहुल सहित विपक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया था।

वहीं बुधवार रात को जिला प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 175, 353(1)(b), 212 और 340(1)(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। इन धाराओं में झूठी सूचना फैलाने, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदाताओं को गुमराह करने जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर इस पूरे मामले की जांच कर रही है।