logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: स्थानीय अपराध शाखा ने 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.82 लाख का माल जब्त


गोंदिया: गोंदिया पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने 24 घंटे के अंदर चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 1.82 लाख का माल भी जब्त किया। 

डबलिंग कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता सविता विष्णु पटेल ने पुलिस में एक अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की सीमेंट की दीवार तोड़कर घर से सोना, चांदी और नकदी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर गोंदिया सिटी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 683/2025 के अंतर्गत धारा 305, 331(3) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

जाँच के दौरान, टीम को गोपनीय जानकारी मिली के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय गणेश राहुल नागदेवे, डबलिंग कॉलोनी निवासी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसके पास से सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 1.82 लाख एक सामान जब्त किया।