logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

विकास के मुद्दे पर पालकमंत्री मौन, स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रपुरवासियों की उम्मीदों को लगा झटका


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्य सरकारी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री अशोक उईके ने ध्वज फहराया। इस मौके पर जिले के सांसद, विधायक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद थी कि पालक मंत्री जिले के विकास कार्यों का ब्यौरा देंगे और आने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा करेंगे। लेकिन इस बार नजारा अलग था। पत्रकारों ने जब सीधा सवाल पूछा कि “आने वाले समय में कौन-कौन से विकास कार्य होंगे? क्या कोई नया प्रोजेक्ट जिले में आने वाला है?” तो पालक मंत्री उईके बीते ने पूरी तरह मौन साध लिया।

इस रवैये को लेकर पालक मंत्री की आलोचना हो रही है उन्होंने केवल इतना कहा “जिले के विकास के लिए हमारा प्रयास जारी है।” लेकिन ठोस योजना, समय-सीमा या प्रोजेक्ट के नाम बताने में वे नाकाम रहे विकास कार्यों पर पालक मंत्री का मौन रहना इसे पालकमंत्री की जिले के विकास प्रति नाकामीयाबी बताया जा रहा है, क्योंकि उनके पहल पर ही बड़े प्रोजेक्ट्स जिले में आते हैं। उनकी इस चुप्पी से आने वाले समय में विकास की रफ्तार और दिशा को लेकर असमंजस पैदा हो गया है।