logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अंतिम चरण में जिला पंचायत और पंचायत समिति चुनाव की तैयारी, पश्चिमी विदर्भ के पांच जिलों से 145 से अधिक आपत्तियां दर्ज


अमरावती: पश्चिमी विदर्भ में जिला परिषद और पंचायत समितियों के आम चुनावों की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। पांच जिलों – अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल – में वार्ड संरचना को लेकर 145 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई हैं। फिलहाल ये आपत्तियां संभागीय आयुक्त के न्यायालय में लंबित हैं, जिनकी सुनवाई 8 अगस्त तक चलेगी और 11 अगस्त तक अंतिम निर्णय की संभावना है।

पश्चिमी विदर्भ के पांच जिलों अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल में जिला परिषद और पंचायत समितियों की वार्ड संरचना को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब तक इन जिलों से कुल 145 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन पर अंतिम निर्णय संभागीय आयुक्त के न्यायालय में लंबित है।

प्रशासन के अनुसार, इन आपत्तियों पर जिलेवार सुनवाई 8 अगस्त तक पूरी की जाएगी, जबकि 11 अगस्त तक अंतिम निर्णय की संभावना है। 28 जुलाई को सभी जिला कलेक्टरों ने आपत्तियों के साथ अपने संशोधित प्रस्ताव संभागीय आयुक्त कार्यालय में जमा किए हैं। तदनुसार, अंतिम वार्ड संरचना 18 अगस्त को राज्य चुनाव आयुक्त को भेजी जाएगी।

इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में आरक्षण और संशोधन कार्य शुरू होगा, जिसके पूरा होते ही सितंबर महीने में आम चुनावों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि जिला परिषद और पंचायत समिति समूहों के लिए वार्ड संरचना का मसौदा 14 जुलाई को जारी किया गया था, जिसमें समूहों को संबंधित क्षेत्र की सबसे अधिक आबादी वाले गाँव के नाम पर नामित किया गया है।

जिलावार बात करें तो अमरावती में 59, अकोला में 52, वाशिम में 52, बुलढाणा में 61 और यवतमाल जिले में 62 समूह बनाए गए हैं। अब सभी की निगाहें 11 अगस्त के निर्णय और 18 अगस्त को प्रस्तावित अंतिम वार्ड संरचना पर टिकी हैं, जिसके बाद पश्चिमी विदर्भ में स्थानीय स्वराज की दिशा में अगला बड़ा कदम तय होगा।