logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कर्जमाफी के नाम पर बच्चू कडु की अगुवाई वाली प्रहार का हुड़दंग, स्वर्ग रथ को लगाई आग; पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज


नागपुर: कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रहार संगठन ने गुरुवार को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात रोककर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि आंदोलन के नाम पर कुछ स्थानों पर उपद्रव भी देखने को मिला। नागपुर के गोंडखैरी क्षेत्र में प्रहार कार्यकर्ताओं द्वारा एक स्वर्ग रथ को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे स्वर्ग रथ का कैबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और घटना के संबंध में प्रहार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि, बच्चू कडु ने किसान कर्जमाफी सहित विविध मुद्दों को लेकर आज गुरुवार को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान प्रहार के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मार्गो पर ट्रैफिक रोककर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, किसानों के आंदोलन के नाम पर प्रहार के कार्यकर्ता हुड़दंग और आगजनी करते दिखाई दिए।

गुरुवार सुबह से ही नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर प्रहार संघटना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। आंदोलन की पूर्व सूचना के बावजूद प्रदर्शन उग्र होता गया। पुलिस द्वारा कुछ आंदोलनकारियों को रात में ही हिरासत में लिए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने सुबह जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक प्रदर्शनकारियों ने रास्ते से गुजर रहे एक स्वर्गरथ (अंत्यसंस्कार वाहन) को रोककर उसमें आग लगा दी। इस दौरान पुलिस का भारी बंदोबस्त था, फिर भी आंदोलनकारियों की संख्या और आक्रमकता के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

प्रहार जनशक्ति पक्ष द्वारा दिव्यांगों के हक्क के प्रश्न, किसानों की कर्जमाफी जैसी विभिन्न मांगों को लेकर आज संपूर्ण महाराष्ट्र में चक्काजाम आंदोलन करने का आह्वान किया था। नागपुर में यह आंदोलन सबसे उग्र रूप में सामने आया।

हालांकि इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल तुरंत पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया है और परिस्थिति को नियंत्रण में ला लिया है। इस घटना के चलते कई आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 

प्रहार संघटना द्वारा उठाए गए मुद्दे भले ही गंभीर हों, लेकिन स्वर्गरथ जैसी संवेदनशील सेवा को निशाना बनाना कई नागरिकों में रोष पैदा कर रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है, लेकिन यह घटना राज्य में आंदोलन के भविष्य को लेकर गंभीर संकेत दे रही है।