logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: यशोमती ठाकुर को धमकी देने वाला कैलास सूर्यवंशी जमानत पर रिहा, कहा - मुझे ऐसा करने का पछतावा


अमरावती: कांग्रेस नेता और विधायक यशोमति ठाकुर द्वारा संभाजी भिड़े की आलोचना करने के बाद यवतमाल जिले के पुसद के रहने वाले कैलास सूर्यवंशी नाम के युवक ने यशोमति ठाकुर को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी दी थी।

इस मामले में अमरावती के गाडगेनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। कल सुबह आरोपी कैलास सूर्यवंशी को पुलिस ने यवतमाल से हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान कैलाश ने पुलिस को बताया कि चूंकि वह संभाजी भिड़े का कट्टर समर्थक है, इसलिए उसने उसने गुस्से में आकर यशोमति ठाकुर को धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने यह भी कहा कि उसे इसका पछतावा है।

इस बीच पूछताछ के बाद उसे एसीपी कार्यालय से जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर गजानन गुलहाने ने बताया कि आरोपी कैलास वकालत की पढ़ाई कर रहा है।