logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

लोकप्रिय योजनाओं के कारण विधायकों को 10 महीने से नहीं मिल रही निधि, संजय गायकवाड़ के बयान से मची खलबली; मंत्री सरनाईक ने किया खारिज


बुलढाणा: सत्तारूढ़ शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने दावा किया है कि महायुति सरकार की कुछ लोकप्रिय योजनाओं के कारण विधायकों को पिछले 10 महीनों से कोई धनराशि नहीं मिली है। उनके इस दावे से सत्तारूढ़ महायुति गुट में खलबली मच गई है। गायकवाड़ के दावे को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खारिज कर दिया है।

क्या बोले गायकवाड़?
गायकवाड़ ने कहा कि, "कुछ लोकप्रिय योजनाओं के कारण राज्य सरकार आर्थिक संकट में आ गई है। इसी वजह से पिछले 10 महीनों से एक भी विधायक को निधि नहीं मिली है। लेकिन मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने आने वाले दिनों में राज्य की स्थिति में सुधार होने का भरोसा जताया है।"

दावे पूरी तरह गलत
गायकवाड़ के बयान पर मंत्री सरनाईक ने जवाब दिया है। अपने विधायक एक दावे को ख़ारिज करते हुए सरनाईक ने कहा, "इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि विधायकों को निधि नहीं मिल रही है। हमारे सभी विधायकों को निधि दी जा रही है। अगर आप मेरा हिसाब पूछें, तो हमारे विभाग के अंतर्गत आने वाले एसटी डिपो या एसटी स्टैंड के लिए निधि की व्यवस्था हमारे विभाग के माध्यम से की जाती है।"

लाड़ली बहना योजना से बिगड़ी स्थिति!

ऐसी चर्चा है कि महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन' योजना ने राज्य सरकार के खजाने में सेंध लगा दी है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। महायुति सरकार की यह योजना भले ही बेहद महत्वाकांक्षी हो, लेकिन इसे लागू करने में सरकार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसलिए सरकार एक-दूसरे से पैसा लेकर अपना काम चला रही है।