logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ के कई जिलों में बारिश का कहर; बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम में जनजीवन प्रभावित


नागपुर: राज्य में दही हांडी का उत्साह के साथ ही शनिवार को बारिश का प्रकोप भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ के कई जिलों में 21 अगस्त बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अमरावती, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, वर्धा, वाशिम, यवतमाल जिलों के लिए अगले 24 घंटों में बाढ़ का खतरा होने की संभावना जताई है।

विदर्भ के वाशिम जिले में रात भर हुई भारी बारिश के कारण अडाण नदी में बाढ़ आ गई और नदी का पानी मंगरुलपीर तहसील के शेलुबाजार में शहरी बस्ती में घुस गया। ज़रूरी सामान पानी में भीग गया, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नागरिकों को रात में ही एक स्थानीय स्कूल में स्थानांतरित कर दिया। मालेगांव तहसील के जउलका में कटेपूर्णा नदी पर बने पुल को बाढ़ के पानी के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

नागपुर की ओर जाने वाले इस मार्ग पर यातायात को वाशिम होते हुए मोड़ दिया गया। इसी के साथ यवतमाल ज़िले में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे पूरे ज़िले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदियाँ और नाले उफान पर हैं, और कई गाँवों का संचार संपर्क टूट गया है। इस प्राकृतिक आपदा ने सैकड़ों घर तबाह कर दिए हैं, हज़ारों हेक्टेयर ज़मीन पर लगी फ़सलों को नुकसान पहुँचाया है। वहीं, दो लोगों की जान भी चली गई है।

वहीं, विदर्भ के अकोला, बुलढाणा, अमरावती, वर्धा, भंडारा में भारी बारिश से फसलों को नुकसान होने के साथ ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. साथ ही जिलों में भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, बुलढाणा जिले में 61.2, अकोला में 49.4 और अमरावती में 42.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. विदर्भ सर्वाधिक ११३.2 मिमी बारिश वाशिम जिले दर्ज की गई है.