नगर परिषद चुनाव महाविकास आघाड़ी संयुक्त रूप से लड़ेगी: प्रतिभा धानोरकर
- पवन झबाड़े
चंद्रपुर: राज्य में नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इसी के तहत चंद्रपुर जिले में नगर परिषद अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए गए विशेष बात यह है कि इस चुनाव में महा विकास आघाड़ी (कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शरद पवार गुट, और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) संयुक्त रूप से मैदान में उतरने जा रही है। इससे जिले में चुनावी मुकाबला कड़ा और रोचक होने के संकेत मिले हैं।
वर्तमान में चंद्रपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पाँच विधायक हैं, जबकि चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा धानोरकर प्रतिनिधित्व करती हैं। इसलिए यह चुनाव दोनों ही गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। इस बार महा विकास आघाड़ी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और जिले की अधिक से अधिक नगर परिषदों पर कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया निष्पक्ष और सटीक रहे। इसके लिए एक निजी एजेंसी के माध्यम से सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है। ऐसी जानकारी सांसद प्रतिभा धानोरकर ने दी।
admin
News Admin