logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल की बैठक; नागपुर बुनकर सहकारी कताई मिल के श्रमिकों को 50 करोड़ रुपये का अनुदान देने का फैसला


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद थे। आज की कैबिनेट बैठक में कुल 7 फैसले लिए गए। 

कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार नीति 2025 समेत कुल 7 फैसले लिए गए। इनमें नागपुर और जलगांव जिलों के लिए दो अहम फैसले शामिल हैं। कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के अनुदान को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने को मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में नागपुर बुनकर सहकारी कताई मिल के 1,124 श्रमिकों को 50 करोड़ रुपये का अनुदान देने का फैसला किया है। यह धनराशि कताई मिल की ज़मीन बेचकर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही जलगांव जिले के पाचोरा में स्थित खेल के मैदान को आरक्षण को छोड़कर आवासीय क्षेत्र में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।