logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

रमी खेलते वायरल वीडियो पर माणिकराव कोकाटे ने दिया स्पस्टीकरण, गेम खेलने से इनकार करते कृषि मंत्री ने विपक्ष को लिया आड़ेहाथ


मुंबई: राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे अपने विवादित बयानों के कारण वह अक्सर विवादों में घिरे रहते थे। अब विधानमंडल का मानसून सत्र समाप्त हुआ है और एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह विधानसभा में ही मोबाइल पर रमी गेम खेलते नज़र आ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार विधायक रोहित पवार ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया था। इसके बाद विपक्ष ने माणिकराव कोकाटे की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद खुद माणिकराव कोकाटे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह विधानसभा में गेम नहीं खेल रहे थे।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं विधान परिषद में कामकाज के सिलसिले में बैठा था। सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित हुई। इसलिए मैं यूट्यूब पर देखने गया कि निचले सदन (विधानसभा) में क्या चल रहा है। यूट्यूब पर वीडियो शुरू करने के बाद विज्ञापन आते हैं। इसी तरह, उस समय उक्त विज्ञापन आया। मैंने विज्ञापन को छोड़ दिया और जारी रखा। लेकिन वीडियो वायरल करने वालों ने केवल 18 सेकंड का वीडियो दिखाया।"

माणिकराव कोकाटे ने आगे कहा, "विपक्षी दल मेरी व्यक्तिगत आलोचना करता है। कभी मेरे कपड़ों की आलोचना होती है, कभी किसी बयान की आलोचना होती है। लेकिन विपक्षी दल मेरी नीतियों, काम या किसानों के लिए मेरे द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में कभी बात नहीं करता। मेरा काम पारदर्शी है, मेरा स्वभाव साफ है। विधान सभा में कैमरे लगे हैं। मुझे पूरी जानकारी है कि वहां अनुचित काम नहीं होना चाहिए। फिर मैं खेल क्यों खेलूंगा?"

आरोप लगाया जा रहा है कि माणिकराव कोकाटे का वीडियो सत्ताधारी पार्टी के किसी व्यक्ति ने बनाया होगा। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो बनाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इस वीडियो के ज़रिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। रोहित पवार ने कृषि क्षेत्र के लिए क्या काम किया है? कोकाटे ने यह सवाल भी पूछा।

माणिकराव कोकाटे ने आगे कहा, "जब भी कोई यूट्यूब पर वीडियो शुरू करता है, तो रम्मी गेम के विज्ञापन दिखाई देते हैं। रोहित पवार को भी अपने मोबाइल पर ये विज्ञापन मिलते होंगे। सोशल मीडिया पर विज्ञापन आते रहते हैं। लेकिन रोहित पवार को पता होना चाहिए कि किस चीज़ का फ़ायदा उठाना है और किसका नहीं।"