logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

"100-100 बकरे और दो-तीन करोड़ का खर्च" वाले बयान पर अड़े हुए विधायक संजय गायकवाड़, कहा - विपक्षी नेता अपनी पार्टी में दें ध्यान


बुलढाणा: बुलढाणा से शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा और विवादों में रहते हैं। उनके एक और बयान के बाद विपक्ष ने एक बार फिर गायकवाड़ पर निशाना साधा है।

विपक्षी नेता वडेट्टीवार ने उनके उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में सौ-सौ बकरे काटे जातें हैं और तीन करोड़ रुपये तक खर्च किए जाते हैं। इस बात पर विधायक गायकवाड़ ने रविवार शाम प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूँ। लेकिन यह खर्च महायुति नहीं करती, बल्कि कांग्रेस, राष्ट्रवादी, उबाठा हमेशा हो बकरे काटते है और इतने पैसे खर्च भी करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों ने चुनावों के दौरान पैसों की बारिश तक की है। 

विधायक संजय गायकवाड़ ने मुंबई के मेयर, वडेट्टीवार और वैभव नाइक से कहा कि वहां बैठकर ढींगे न हांके, कोई बेवकूफी न करें, मैं जो कहता हूं वह वास्तविकता है, मुझ पर नहीं बल्कि खर्च करने वालों पर नजर रखनी है।