logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

विधायक संजय गायकवाड़ नाराज? पार्टी की संवाद बैठक के बैनर से एकनाथ शिंदे की तस्वीर गायब, बना चर्चा का विषय


बुलढाणा: हमेशा अपने बयानों और कारनामों के लिए चर्चा में रहने वाले बुलढाणा से शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ इन दिनों पार्टी से नाराज़ नजर आ रहे हैं। लोग उनकी नाराजगी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उनकी नाराजगी चिखली में आयोजित एक बैठक में नजर आई।  

संजय गायकवाड़ को हाल ही में पार्टी ने ज़िला संगठक नियुक्त किया था। इसके बाद, उन्होंने चिखली शहर में पहली बार शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संवाद बैठक आयोजित की। इस संवाद बैठक में मंच पर लगे बैनर पर सिर्फ संजय गायकवाड़ और उनके बेटे मृत्युंजय गायकवाड़ की तस्वीर ही लगी थी।

बैनर पर न तो पार्टी का नाम था और न ही पार्टी का चुनाव चिह्न। और तो और, बालासाहेब या एकनाथ शिंदे की भी तस्वीर नहीं थी। तो जब बैनर पर शिवसेना का नाम ही नहीं है, तो क्या विधायक संजय गायकवाड़ नाराज़ हैं? क्योंकि नियम है कि पार्टी की सभा में बैनर पर वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर, पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न होना चाहिए।

हालाँकि, इस बैठक के बैनर से कई लोगों की भौंहें तन गई हैं, और सवाल उठा रहे हैं कि क्या संजय गायकवाड़ नाराज़ हैं? जब मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज़ किया।