logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दिनभर उमस और गर्मी से परेशान रहे लोग, शाम को बरसात से मिली राहत


नागपुर: नागपुर में सोमवार को दिनभर उमस और तेज़ गर्मी से लोग बेहाल रहे। तापमान में वृद्धि और हवा की अनुपस्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

हालांकि शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। अचानक घिरे बादलों के साथ तेज़ हवाएं चलीं और कुछ ही देर में कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने लोगों को उमस से बड़ी राहत दी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने राहत की सांस ली।

ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने नागपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज सोमवार 21 जुलाई से 24 जूलाई के दरमियान तेज बारिश का अनुमान जताया है। यही नहीं मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा और बिजली गिरने की बात भी कही है।