logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: सांसद श्याम कुमार बर्वे का राज्य मंत्री आशीष जायसवाल से सवाल, पूछा - कहा गए विकास के लिए आए 2000 हजार करोड़ रुपए


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली 8 ग्राम पंचायत के अंतर्गत 11 गांव एवं कन्हान नगर परिषद क्षेत्र में आजादी के 79 साल बाद भी श्मशान घाट नहीं बनने पर सांसद श्याम कुमार बर्वे ने राज्य मंत्री एड आशीष जायसवाल से पूछा है कि रामटेक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये आए 2000 हजार करोड़ रुपए कहा गये?

पारशिवनी पंचायत समिति अंतर्गत आने वाले नवेगांव खैरी,सालई मोकासा, चिंचोली,महादुला,पालासावली,चारगांव, भिवगड़ सहित कन्हान नगर परिषद क्षेत्र में आज भी श्मशान घाट नहीं बन पाए है. इसी समस्या पर सांसद श्याम कुमार बर्वे ने राज्य मंत्री एड आशीष जायसवाल पर निशाना साधते हुए याद दिलाया कि, विधानसभा चुनाव के समय क्षेत्र में 2000 हजार करोड़ रुपए के विकास का खूब प्रचार प्रसार कर रहे थे, जबकि रामटेक विधानसभा में आज तक लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है.

मुझे शर्म आती है - बर्वे

श्मशान घाट को लेकर सांसद बर्वे ने कहा कि, आजादी के 79 साल बाद भी श्मशान घाट जैसे बुनियादी सुविधाएं नागरिकों को नहीं मिल पा रही है. इस प्रकरण में मुझे बात करने में भी शर्म आ रही है.