logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर को 'राजधानी' जैसी साज-सज्जा, विधानभवन परिसर में होगा भव्य कायापलट


नागपुर: नागपुर स्थित विधानमंडल का चेहरा अब बदलने वाला है। बुधवार को विधानसभा में आयोजित बैठक में प्रस्तावित नए विधानमंडल परिसर का खाका पेश किया गया, जिसमें नई प्रशासनिक इमारत के साथ-साथ विधानसभा और विधान परिषद की नई इमारतों का भी समावेश है। इन भवनों का निर्माण महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम द्वारा किया जाएगा, जो पूरी तरह से हरित (ग्रीन) इमारतें होंगी।

विधानसभा में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद सभापति राम शिंदे, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मशहूर आर्किटेक्ट हाफिज कॉन्ट्रैक्टर ने नई इमारतों का खाका पेश किया। पिछले दिनों विधानसभा परिसर के पास स्थित सरकारी मुद्रणालय की जमीन सरकार को मिल चुकी है। जहां नए निर्माण के तहत 14 मंजिला प्रशासनिक इमारत का निर्माण किया जाएगा। जिसमें मंत्रालय के सभी प्रशासनिक काम किये जायेंगे।

वहीं वर्तमान में जहां विधानसभा हैं वहां सात मंजिला नई बिल्डिंग का निर्माण होगा। इस दौरान पुरानी इमारत की ऐतिहासिकता बनाई राखी जाएगी। सात मंजिला बिल्डिंग में नई विधानसभा, विधान परिषद सहित अध्यक्ष, सभापति, मुख्यमंत्री के कार्यालय होंगे। वहीं मंत्रिमंडल के लिए छह मंजिला नहीं इमारत का निर्माण होगा। विधान सभा सहित प्रशानिक भवन को जोड़ने के लिए एक टनल का निर्माण किया जाएगा।  अध्यक्ष नार्वेकर ने नई इमारत का निर्माण महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम द्वारा किया जाएगा, जो पूरी तरह हरित इमारतें होंगी।