logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

संजय देशमुख मौत मामले में आया नया मोड़, अपर पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ने मृतक की पत्नी के दावे किए खारिज


बुलढाणा: भाजपा विधायक संजय कुटे के ड्राइवर संजय देशमुख की संदिग्ध मौत ने बुलढाणा जिले की सियासत में हलचल मचा दी थी। मृतक की पत्नी ने विधायक के निजी सहायक, रिश्तेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए, और पूरे मामले को हत्या करार दिया। हालांकि, मृतक की पत्नी की बात को खारिज करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने मौत को आत्महत्या बताया। इसी के एसपी ने सभी संदिग्धों को क्लीन चिट दी है। 

बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद से भाजपा विधायक संजय कुटे के ड्राइवर पंकज देशमुख की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देशमुख ने पुलिस अधीक्षक को तीन संदिग्धों के नाम बताए थे। इन नामों में विधायक संजय कुटे के निजी सहायक नीलेश वर्मा भी शामिल थे। इसी तरह, सुनीता देशमुख ने पुलिस अधीक्षक को तीन पुलिसकर्मियों की सूची भी सौंपी, जिन्होंने इस कथित हत्या मामले में संदिग्धों की मदद की थी। इसके लिए कई विरोध प्रदर्शन हुए।

इस बीच, आज खामगांव के अपर पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ने जांच के आधार पर मामले के तथ्यों का खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई कि पुलिस जांच के अनुसार यह मामला हत्या का नहीं बल्कि आत्महत्या का है।