logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष लाएगा महाभियोग, बावनकुले बोले- राहुल गाँधी अपनी पार्टी को बचाने कर रहे नौटंकी


नागपुर: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आमने-सामने हैं। विपक्ष ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात कही है। कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी नौटंकी कर रहे हैं। अपनी पार्टी को बचाने के लिए वह इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं।"

मंगलवार को नागपुर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा "यह केबल नौटंकी है। उन्हें पता है चुनाव आयोग ने पुरे मामले की जाँच की है। सही में यह तरीका ही नहीं है। चुनाव आयोग की कार्य पद्धति और कार्य प्रणाली पर जिस तरह से सवाल उठाया जा रहा है वह सही नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष सोने का नाटक कर रहा है। राहुल गांधी को कितना भी उठाने का प्रयास करेंगे वह नहीं उठेंगे क्यों कि, वह नाटक कर रहे हैं। चुनाव आयोग पर बोलकर वह अपनी पार्टी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।"