logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पाटनसावंगी टोल नाका हटा: नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग हुआ टोलमुक्त, जनता ने ली राहत की सांस


नागपुर: सालों से विवादों और विरोध का कारण बना पाटनसावंगी का अवैध टोल नाका आखिरकार 1 अगस्त को हटा दिया गया। नागपुर-छिंदवाड़ा हाईवे पर स्थित इस टोल को भागमोहोरी के पास स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे अब इस मार्ग पर यात्रा करना बेहद सुगम हो गया है।

इस निर्णय से आम नागरिकों, वाहन चालकों और विशेषकर छिंदवाड़ा से नागपुर आने-जाने वालों ने राहत की सांस ली है। वर्षों से पाटनसावंगी टोल नाके को लेकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा विरोध और आंदोलन किए जा रहे थे।

भाजपा विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों के दौरान जोर-शोर से उठाया था और अब जनता से किया गया वादा पूरा हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों की मौजूदगी में 29 जुलाई को टोल हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 1 अगस्त को पूर्ण रूप से समाप्त हुई।

जनता को सीधे लाभ

इस टोल के हटने से छिंदवाड़ा से नागपुर आने-जाने वाले लोगों को अब 22 किलोमीटर के अंदर दो बार टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। पहले लोगों को फालतू में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब महाराष्ट्र समेत मध्य प्रदेश की जनता में भी खुशी की लहर है।

स्थानीय जनता की जीत

यह फैसला न केवल एक टोल हटाने का मामला है, बल्कि यह दर्शाता है कि जब जनता संगठित होकर अपनी मांग उठाती है, तो प्रशासन को झुकना ही पड़ता है। यह स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और नागरिक एकजुटता का प्रत्यक्ष परिणाम है।