logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से संवेदनशील इलाकों में पहुंच रहे मतदान दल


गढ़चिरोली: 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए मंगलवार से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से गढ़चिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर दल रवाना किए गए हैं।

गढ़चिरोली के विभिन्न संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों के 68 मतदान केंद्रों से 72 चुनाव टीमों के 295 मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम और अन्य इकाइयों के साथ आज सुबह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से बेस कैंप में सुरक्षित लाया गया।

गढ़चिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं और अहेरी विधानसभा क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील और नक्सल प्रभावित माना जाता है। इस क्षेत्र में मुलचेरा, एटापल्ली, भामरागढ़, अहेरी और सिरोंचा नामक पांच तहसील शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में चुनाव टीमों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।