logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

मेहकर में शिवसेना की शिव संकल्प सभा, गुलाबराव पाटिल के ‘गुंडे’ वाले बयान की हो रही चर्चा


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के मेहकर में शिवसेना का शिव संकल्प सभा हुई। इस सभा सांसद श्रीकांत शिंदे, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, विधायक संजय गायकवाड़ सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए। इस सभा अपने भाषण के दौरान मंत्री पाटिल ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे अब काफी चर्चा छिड़ गई है। पाटिल ने कहा कि “डरपोक होने से बेहतर है गुंडा होना।” 

गुलाबराव पाटिल ने अपने भाषण में पुराने किस्से सुनाते हुए कहा, “मैं 12 वीं पास हो गया और आगे कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाया। बालासाहेब ने मुझे विधानसभा का टिकट दिया और कानून बनाने वाली समिति में जाकर मुझे उसमें बिठा दिया। अब मैं मंत्री हूँ। बताओ, कलेक्टर बड़ा है या गुलाबराव पाटिल बड़ा है।”

उन्होंने आगे सरकार कैसे काम करती है इस बारे में बोलते हुए कहा, “सरकार दो चीज़ों से चलती है, जीआर और सीआर, और हम जीआर भी निकालते हैं और सीआर भी। यही जनप्रतिनिधियों की ताकत है। इसलिए हौसला रखिए, कब ज़िंदगी खत्म हो जाए, पता नहीं। देखो संजय राउत एडमिट हुए है। क्या बताऊं आपको, वो तो मेरा माल है भाई माल है। वो स्वस्थ होने चाहिए, मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें सद्बुद्धि दे।”

वहीं, अपनी पार्टी के विधायक संजय गायकवाड़ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,  “देखो हमारे संजय गायकवाड़ कैसे हैं, डॉन, हमें गुंडा कहते हैं। अरे, डरपोक से गुंडा होना अच्छा है। अरे, बेटा हो ऐसा जिसके हाथ में हो भगवा झंडा, जो फोड़े उबाठा वालों का भ्रष्टाचारी घड़ा।”