logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

नगर परिषदों में भाजपा के लिए अच्छा माहौल, अनिल बोंडे कहा- नवनीत राणा निश्चित ही भाजपा के प्रचार में हिस्सा लेंगी


अमरावती: अमरावती जिले में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर अब सियासत तेज़ हो गई है।रवी राणा के युवा स्वाभिमान पार्टी ने ‘स्वबल’ पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस पर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने कहा कि नगर परिषदों में भाजपा के लिए अच्छा माहौल है और उन्हें पार्टी की जीत का पूरा भरोसा है। बोंडे ने स्पष्ट किया कि रवी राणा की ओर से किसी भी तरह का गठबंधन प्रस्ताव अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि, नवनीत राणा निश्चित ही भाजपा के प्रचार में हिस्सा लेंगी।

अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए अनिल बोंडे ने कहा, "नगर परिषद में भाजपा के लिए बहुत अच्छा माहौल है। भाजपा महापौर-नगरसेवक चुनेगी।" राणा के साथ गठबंधन के सवाल पर बोंडे ने कहा कि, "रवि राणा की ओर से गठबंधन को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। मुझे नहीं पता कि यह वरिष्ठों तक पहुँचा है या नहीं, मुझे वरिष्ठ स्तर से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "
भाजपा के महत्वाकांक्षी नगरसेवकों-महापौरों के लिए हुए साक्षात्कार में युवा स्वाभिमान से कोई नहीं आया। इसलिए, रवि राणा के युवा स्वाभिमान के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, "नगर परिषद, नगर पंचायत में युवा स्वाभिमान के साथ किसी समय दोस्ताना मुकाबला हो सकता है।"

सांसद ने नवनीत राणा के भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के सवाल पर कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डों में आवेदन देकर कमला से टिकट माँगा है। हमारा मानना ​​है कि नवनीत राणा भाजपा की नेता हैं और वह भाजपा के लिए प्रचार ज़रूर करेंगी।"