logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

“बावनकुले चोर है” के नारे पर राजस्व मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा - कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी हो गए हैं पागल


नागपुर: हाल ही में नागपुर के कामठी में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ विरोध प्रदर्शन रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंच से राजस्व मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ‘चोर है’, ऐसे नारे लगवाए। इस वोट चोरी और बावनकुले चोर है जैसे नारों पर प्रतिक्रिया दी है। बावनकुले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पागल हो गए हैं। 

राज्य में वोटों में धांधली का रूप लगाते हुए, भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को नागपुर जिले के कामठी शहर के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक से कृषि उत्पाद बाजार समिति तक पैदल मार्च निकाला। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस ने अपने इस राज्य स्तरीय विरोध रैली की शुरुआत की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंच से नारे लगाए कि “गली-गली में शोर है” और सामने खड़े लोग चिल्लाने लगे “बावनकुले चोर है।” इस बाद सपकाल ने कहा कि अब बच्चे-बच्चे को भी पता चल गया है कि चोर कौन है?

इस बात पर प्रश्न पूछे जाने पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “कांग्रेस और राहुल गांधी पागल हो गए हैं। चुनाव के आठ महीने बाद उन्हें वोट चोरी दिखाई दे रही है। कामठी शहर में जहाँ कांग्रेस ने मार्च निकाला था, वहाँ कुल 95 बूथ हैं। उनमें से 75 बूथों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहाँ कांग्रेस को 32 हज़ार और भाजपा को 16 हज़ार वोट मिले। तो वोट चोरी का आरोप किस पर लगाया जाए? 

बावनकुले ने कहा, “हर्षवर्धन सपकाल को कुछ मार्गदर्शन लेकर बोलना चाहिए। स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में पार्टी की लीकेज को रोकने के लिए उनके द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।”