logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरोली में दोपहर तक आम चुनाव में 61.20 प्रतिशत और उपचुनाव में 60.74 % मतदान हुआ


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली जिले की 24 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव में दोपहर डेढ़ बजे तक 61.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 3 ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में 60.74 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां आम चुनाव में कुल 289 सीटों में से 40 सीटों पर किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है.

वहीं, गढ़चिरोली जिले की अहेरी तहसील के सुदूर और नक्सल प्रभावित राजाराम खंडला में ग्राम पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

जिले की 16 ग्राम पंचायतों की 128 सीटों पर उम्मीदवार, 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. इस कारण बाकी ग्राम पंचायतों में सरपंच और सदस्य पद के लिए चुनाव कराए गए. चुनाव के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी थी.