logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

उद्धव ठाकरे पर DCM फडणवीस का पलटवार, कहा- हिंदू हृदय सम्राट को जनाब बालासाहेब ठाकरे बोलने वाले हमें हिंदुत्व न सिखाए


गडचिरोली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि, भाजपा के लोग बाबरी मस्जिद गिराने मामले में बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) का श्रेय चुराना चाहती है। उसका हिंदुत्व लोगों को बाटने वाला हैं। ठाकरे के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "बालासाहेब को हिंदू हृदय सम्राट से जनाब बालासाहेब ठाकरे बोलने वाले हमें हिंदुत्व न सिखाए।"

मंगलवार को गडचिरोली पर पत्रकारों से बात करते हुए मुंबई में महाविकास अघाड़ी की सभा पर हमला बोलते हुए कहा कि, “यह निराश लोगो कि बाते है, सत्ता जाने के बाद वह निराश है,  इसलिये ऐसे लोगो कि बातो को कितना सिरीयसली लिया जाये यह हम सबको सोचना पडेगा, ढाई साल सत्ता मे रहने के बाद वो एक भी विकास कार्य नही कर पाये, अभी भी वो सिर्फ आरोप कर रहे है। यह सिर्फ बोलने वाले लोग है, जनता से उन्हे कोई लेना देना नही है।”

फडणवीस ने कहा, “जो लोग हिंदुहदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे कि जगह जनाब बालासाहेब ठाकरे बोल रहे है उन्होने हमे हिंदुत्व का पाठ पढाना यह आश्चर्यजनक लगता है।” बाबरी मस्जिद को लेकर पलटवार करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे पहले ये बताये जब बाबरी गिर रही थी तब वो कहा थे। मै भाजपा का कार्यकर्ता बाबरी गिर रही थी तब वहां था। हजारों कार्यकर्ता मेरे साथ थे। ठाकरे बताए उनकी शिवसेना के कार्यकर्ता कौन था? वो खुद बताये वो कहा थे आप मुंबई से बाहर नही निकले हम जाकर लडे है, इसलिये ये जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।”