logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर का भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा - ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो रहा


अमरावती: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाता सूचियाँ प्रदर्शित नहीं की जा रही हैं, जिससे मतदाताओं को जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर जब मतदाता सूचियाँ जारी की जाती हैं, तो उन्हें संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाता है ताकि ग्रामीण मतदाता आसानी से अपना नाम देख सकें। लेकिन इस बार सूची केवल पंचायत समिति स्तर पर प्रदर्शित की जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध हैं

यशोमति ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा "चोरी करने के मूड में" रहती है और यही कारण है कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लगातार त्रुटियाँ आ रही हैं और यह जानबूझकर की गई शरारत है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "मतदाता सूची बूथ स्तर पर तस्वीरों सहित उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मतदाताओं को गुमराह करके चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ठाकुर ने चुनाव आयोग से माँग की कि ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाता सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।