logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: गड्ढा बना काल, कर और ट्रक की टक्कर में युवक-युवती की मौत


यवतमाल: गड्ढों के कारण मौत का जाल बन चुके यवतमाल-अमरावती मार्ग पर भीषण हादसा हुआ। ट्रक और कार में हुई टक्कर में युवक-युवती की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। यह हादसा यवतमाल-नेर के बीच बुधवार रात हुआ। मृतकों की पहचान अचल दयाराम निनवे (19), नि. बोरगाँव, नेर और करण प्रमोद मेदवेया (17) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती साक्षी खरवड़े (19) को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमएच 27-एक्स 7200 यवतमाल से अमरावती जा रहा था। नेर से यवतमाल की ओर आ रही एक कार (एमएच 06-एएन 5982) की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक तेज गति में था और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए यवतमाल से नागपुर भेजा गया। एक माह पहले यवतमाल के चार लोगों की इसी रास्ते पर मौत हो गई थी।