logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 1813 मामलों में समझौते से 38 लाख वसूले, बाभुलगांव में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


बाभुलगांव. स्थानीय जिला न्यायाधीश व जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस.वी. हांडे के मार्गदर्शन में बाभुलगांव तहसील विधि सेवा समिति की ओर से बाभुलगांव न्यायलय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

लोक न्यायालय को नागरिकों व पक्षकारों ने बेहतर प्रतिसाद दिया. राष्ट्रीय लोक न्यायालय में दाखिल मामलों में से कुल 10 मामलों को समझौते से निपटाया गया. पैनल प्रमुख न्यायाधीश पी.सी. बारटक्के व सदस्य एड. ठाकरे की सफल मध्यस्थता से तीन विभक्त पति और पत्नी को एकसाथ संसार करने के लिए भेजा गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक की कर्ज वसूली, नगर पंचायत व पंचायत समिति की टैक्स वसूली व घरकूल योजना के दाखिल पूर्व मामले रखे गए थे. इनमें से कुल 1813 मामलों में समझौते से कुल 38 लाख 49 हजार 175 रुपए वसूल किए गए. इसके अलावा अपराध कबूली के कुल 68 मामलों में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया. उनसे 15 हजार 200 रुपयों का जुर्माना वसूला गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए तहसील विधि सेवा समिति के सचिव व बीडीओ रविकांत पवार सहित पैनल के सदस्य एड. ठाकरे, सरकारी वकील गायकवाड व बाभुलगांव वकील संगठन ने सहयोग दिया.