logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लगातार बारिश से सड़क बनी तलाव, नागरिकों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन


यवतमाल: गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मारेगांव के वार्ड नंबर 3 और 4 के कई घरों में सीवर का पानी घुस गया है। इसलिए नगर पंचायत के विरोध में यहां के नागरिकों ने शुक्रवार की सुबह तेज बारिश में अर्धनग्न प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।

मारेगांव में जब से नगर पंचायत प्रशासन अस्तित्व में आया है तब से कुछ वार्डों में विकास कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। यहां के नागरिकों का आरोप है कि वार्ड 3 और 4 में सड़क के समानांतर सीमेंट सड़क का निर्माण किया गया है और संकीर्ण सीवरेज का काम किया गया है। बारिश के पानी के निकलने में दिक्कत आ रही है और कई लोगों के घरों में पानी जमा होकर झील बन गया है।

नागरिकों ने पहले भी इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसलिए विजय मेश्राम, महेश जुंगारी, विकास गेडाम ने भारी बारिश में सड़क पर जमा पानी में बैठकर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।