logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

yavatmal: डॉक्टर ने बच्ची क लगाया इंजेक्शन, थोड़ी देर में हुई मौत; परिजनों का अस्पताल में हंगामा


यवतमाल: इलाज के लिए आई 10 साल की बच्ची को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जानकर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराई। 

मृतक बच्ची का नाम धनश्री राठौड़ पंधारी है। धनश्री का तबियत ख़राब हो गई थी। उसके पिता उसे अवधूवाड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर भोस रोड पर एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां बच्ची के पिता ने पीठ पर गांठ को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने सर्जरी कर ट्यूमर निकालने की बात कही. इसके बाद डॉक्टर के निर्देशानुसार धनश्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे एक इंजेक्शन दिया गया. बाद में उनकी अचानक मृत्यु हो गई.

इसके बाद मृतक बच्ची के परिजनों ने अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया. इसके अलावा, जब डॉक्टर ने फाइल उपलब्ध नहीं कराई, तो परिजन सोमवार को जिला कलेक्टर के पास पहुंचे। दोपहर के आसपास मामला अवधूतवाड़ी पुलिस के पास गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट के बाद धनश्री की मौत का ठोस कारण स्पष्ट होगा।