logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तीन ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, लोणबेहल के पास हुई घटना


यवतमाल: नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर लोणबेहल के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां एक खड़े ट्रक को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक में सवार चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकरम आझाद भंगाळे (35, हटा, लातूर) और सिद्धांत सुरेश कांबळे (तपसी, लातूर) निवासी के रूप में हुई है। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, ट्रक का केबिन पूरी तरह टूटकर बिखर गया। यह हादसा लोणबेहळ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर आज सुबह साढ़े सात बजे हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर दो ट्रक खड़े थे। वहीं पिछले से आते एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिस ट्रक को टक्कर मारी, उसमें लोहा भरा हुआ था। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह चिपक गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह सोते समय ट्रक खड़े ट्रक से जा टकराया।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अरणी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।