logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आपस में टकराए दो ट्रक, एक की मौत, एक गंभीर घायल 


यवतमाल: जिले के वरोरा मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई है। जहां दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी की मौके पर एक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह आठ बजे हुई। 

वाणी-वरोरा सड़क के नवनिर्मित होने से कहीं-कहीं एकतरफा यातायात हो रहा है। गुरुवार की सुबह वरोरा रोड पर नायगांव क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक कुचल गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना होते ही प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया है और मृतक के शव को ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में घायल व मृतक का नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।