logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल विधानसभा क्षेत्र में 102 उम्मीदवार, 23 नवंबर को होगा किस्मत का फैसला


यवतमाल: राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के एकल चरण के मतदान में यवतमाल जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 2578 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई. शाम 6 बजे के बाद जिले के 102 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है, जिनकी किस्मत का फैसला 23 नवंबर को होगा. 

यवतमाल के वणी विधानसभा क्षेत्र में 12, रालेगांव में 11, यवतमाल में 11, दिग्रस में 22, आर्णी में 14, पुसद में 13 और उमरखेड़ में 17 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं, नागरिकों ने भी चुनाव की मतदान प्रक्रिया में सहजता से भाग लेकर लोकतंत्र का जश्न मनाने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है.

शांतिपूर्ण माहौल और सुचारु रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की टीमों को मतदान केंद्र पर भेजा गया था. जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार विशेष मतदान केंद्र बनाये गये थे.