logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को लेकर यवतमाल में उबाल, वीएचपी का प्रदर्शन, आतंकवादियों का पुतला किया दहन


यवतमाल: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद भारत में आक्रोश फूट पड़ा है। हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन किया और भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद देशभर में विरोध तेज़ हो गया है। आरोप है कि दीपू की हत्या इस्लाम के अपमान के आरोप में की गई। इस घटना को लेकर भारत में हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया है।

बुधवार 24 दिसंबर को शाम 6 बजे विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया और बांग्लादेश के खिलाफ़ नारेबाज़ी की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सेवा प्रमुख राम लोखंडे ने आंदोलन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाए। साथ ही बांग्लादेश के साथ संबंधों और आर्थिक लेन-देन पर रोक लगाने की भी मांग की गई।