logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेत के विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


यवतमाल: कलंब तहसील अंतर्गत वडगाव (जंगल) के बेलोरी में श्रीराम सुरपाम (45 वर्ष) नामक व्यक्ति की हत्या हो गई। यह हत्या खेती के विवाद को लेकर की गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

मृतक श्रीराम लक्ष्मण सुरपाम अपनी पत्नी के साथ रहता था और दोनों खेतीबाड़ी का काम भी करते थे। उनके दो बेटे हैं - बड़ा प्रफुल और छोटा अतुल, जो अलग रहते हैं। गांव बेलोरी में उनकी 3 एकड़ खेती है, जो श्रीराम लक्ष्मण सुरपाम के नाम पर है। साथ ही उमरपोड में ससुराल पक्ष की खेती है, लेकिन कागजी विवाद है। इसे अपने नाम कराने के लिए संभा धर्माजी गाडेकर मृतक सुरपाम से हमेशा झगड़ा करता था। हर बाद विवाद गांव स्तर पर सुलझाया जाता था। 

आठ दिन पहले संभा धर्माजी गाडेकर ने उसी कारण से सुरपाम से झगड़ा किया और खेत नाम न करने पर मारने की धमकी दी। 12 जनवरी को सुबह 11 बजे श्रीराम सुरपाम गणेशपुर नाते-रिश्तेदारों के पास गए। शाम 7 बजे संभा गाडेकर घर आया मृतक की पत्नी से पति श्रीराम के बारे में पूछा। उसके बाहर गए होने की बात सुनकर वह गुस्से से वहां से चला गया।   

13 जनवरी को सुबह 9 बजे मृतक का भतीजा विनोद गजानन सुरपाम दौड़ता हुआ आया और बताया कि बड़े बाबा श्रीराम सुरपाम को खून करके खेत में फेंक दिया गया है। इसके बाद लोग खेत गए और श्रीराम लक्ष्मण सुरपाम का शव कपास के खेत में पड़ा देखा। शव पर घसीटे जाने के निशान दिखे। सिर, मुंह और शरीर पर पत्थर से मारे गए घाव दिखे।

मृतक की पत्नी की शिकायत के अनुसार संभा धर्माजी गाडेकर ने खेत नाम करने के पुराने विवाद में पत्थर से गंभीर घायल कर हत्या की और शव हमारे खेत में फेंक दिया। पत्नी ने खिलाफ कार्रवाई की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। थानेदार विकास दांडे, सहायक उपनिरीक्षक बोकड़े, बीट जमादार धनंजय शेखदार जांच कर रहे हैं।