logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: झरी-जामणी के माथार्जुन-बोरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत


यवतमाल: झरी-जामणी के पाटणबोरी के निवासी राहुल अशोक बोगावार का गुरुवार रात्रि हुए भयंकर सड़क हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राहुल बोगावार झरी-जामणी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल मरम्मत तथा बिक्री का व्यवसाय चला रहे थे। गुरुवार रात्रि लगभग 10:30 बजे माथार्जुन-बोरी मार्ग पर, लगभग 900 मीटर की दूरी पर उनकी दोपहिया से भयानक दुर्घटना हो गई। इस हादसे में राहुल बोगावार को गंभीर चोटें लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक स्वप्नील ठाकरे के मार्गदर्शन में अमलदार रितेश वानखेड़े, सचिन गाडगे, हेमंत कामतवार तथा अरविंद जाधव ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पंचनामा कर झरी के ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस घटना से पाटणबोरी तथा झरी-जामणी क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और युवा व्यवसायी की असमय मृत्यु से उनके परिवार पर भारी आघात पहुंचा है। हादसा ठीक किस कारण हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है।