logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

कार से मिली 2 करोड़ 70 लाख की कैश


 यवतमाल : आर्णी शहर में एक कार से 2 करोड़ 70 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा शनिवार रात की गई कार्रवाई से अचानक हड़कंप मच गया है। मधुरम सत्यनारायण स्वामी (उम्र 28, नि. नांदेड़), बालाजी भीमराव चौधरी (उम्र 42, नि. नांदेड़), रोहित किसान सोनपरखे (उम्र 28, नि. नांदेड़), प्रदीप प्रकाश जोंधले (उम्र 28, नि. नांदेड़), संजीव कुमार निर्मला झा (उम्र 55, निवासी नागपुर), गजानन गणेश गिरी (उम्र 42, निवासी फूलसावंगी फाटा, ढांकी) कैश के साथ पकड़े गए लोगों के नाम हैं.  एसडीपीओ आदित्य मीरखेडकर को गुप्त सूचना मिली थी कि  शहर में एक काले रंग का वाहन संदिग्ध राशि लेकर जा रहा है. उन्होंने तुरंत दो दल बनाए और मामले की जाँच शुरू हुई. नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर  पेट्रोलिंग करते हुए पुलिस ने संदिग्ध काले रंग के वाहन की तलाश शुरू की. स्टेट हाईवे यवतमाल रोड पर एक खुले इलाके में एक वाहन और कुछ लोग संदिग्ध स्थिति में मिले। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली वाहन के भीतर  तीन बैग में 500 रुपये के कई नोटों के बंडल मिले। इस राशि के बारे में पूछे जाने पर कोई ठोस  जानकारी नहीं दी गई। कार की डिक्की से कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपये के नोट जप्त किये गए.