logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव में वर्धा बायपास के पास भीषण हादसा, दो दुपहिया वाहनों की हुई आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत


यवतमाल: यवतमाल जिले के रालेगांव शहर में वर्धा बायपास के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रावेरी निवासी संकेत विनोद एकोनकर और आपटी के मनोज शंकर पुसनाके के रूप में हुई है

रालेगांव शहर में विकास के मकसद से बनाई गई 361 बी रोड पर वर्धा बायपास के पास लगातार हादसे हो रहे हैं शहर में विपरीत दिशा में शराब की दुकानें खुलने से विपरीत दिशा से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गयी है और एक ही स्थान पर हमेशा दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ी है

संकेत और मनोज दोनों बायपास पर विपरीत दिशा से आ रहे थे दोनों के दुपहिया वाहन आमने सामने टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए टककर इतनी जोरदार थी, कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की भनक लगने पर रालेगांव कस्बे में बड़ी संख्या में तमाशबीन जमा हो गए। 

रालेगांव थानेदार जाधव मौके पर पहुंचे और ऑटो बुलाकर घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन हादसे में घायल संकेत की यवतमाल के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई वहीं, मनोज शंकर पुसनाके को रालेगांव के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। रालेगांव थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: