logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाभुलगांव में पैसों को लेकर हुए विवाद महिला की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: बाभुलगांव तहसील के दिधी में 45 वर्षीय महानंद प्रकाश चांदेकर की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया। इसमें एक युवक पर शक जताया गया था जो मृतक महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बाभुलगांव पुलिस ने स्थानीय अपराध शाखा की मदद से इस मामले की जाँच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसमें संदिग्ध आरोपी, पूर्वज रमेश पारधी को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

मृतका महानंदा चांदेकर पिछले बीस सालों से दिधी में रह रही थीं। 17 नवंबर की रात को उन्होंने अपनी बेटी आरती चेतन गोंधळे को फोन करके बताया था कि उनका पड़ोसी गोलू उर्फ पूर्वज रमेश पारधी शराब पीकर उनके घर आ रहा है, पैसे मांग रहा है और धमकी दे रहा है। उन्होंने फोन पर यह भी बताया था कि इसी युवक ने पहले भी उनके घर का सामान फेंककर नुकसान पहुँचाया था।

फिर मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे, उनकी बेटी आरती को अपनी माँ की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ दिधी आईं और घर में महानंदा का शव पाया। ग्रामीणों ने यवतमाल की स्थानीय अपराध शाखा और बाभुलगाँव पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची, पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरती गोंधले की शिकायत पर गोलू उर्फ पूर्वज रमेश पारधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और बताया है कि पैसों को लेकर हुए विवाद में उसने खुद ही महिला के सिर और कमर में चाकू मार दिया था।