logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रेलवे पुल के पास दो दिनों से लापता बच्चों के मिले शव, डूबने से हुई मौत


यवतमाल: पिछले दो दिनों से लापता दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों का शव शनिवार शाम को रेलवे पुल के पास मिले। मृतक बच्चों की पहचान अरमान खान शहीद खान (13) और जियान खान शहीद खान (11) के रूप में हुई है।

शहर के वडगांव इलाके से दो भाई दो दिन से लापता थे. परिजनों ने दोनों को हर जगह तलाश किया। लेकिन उनका पता कहीं नहीं मिला. आख़िरकार, बच्चों की माँ ने अवधूतवाड़ी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अवधूत वाडी पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी दोनों बच्चों की तलाश में जुट गए. इसी बीच शनिवार शाम को नागरिकों ने आर्णी मार्ग पर एलिमेंट मॉल के बगल में रेलवे पुल के नीचे दोनों भाइयों के शव नदी में तैरते हुए देखे.

सूचना मिलते ही अवधूवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस ने नागरिकों की मदद से दोनों भाइयों के शव को पानी से बाहर निकाला. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।