logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

चेक चोरी कर महिला दुकानदार को पूर्व पार्टनर ने ही लगाया 14 लाख का चूना


यवतमाल: जिले की महागाव तहसील के मुडाना में एक महिला व्यापारी को उसके ही पूर्व पार्टनर जो रिश्तेदार भी है 14 लाख का चूना लगा दिया। इसके लिए आरोपी ने महिला की दुकान से चेक चुराया जिसका इस्तेमाल पर महिला व्यापारी के खाते से 14 लाख रुपए उसने निकाल लिए.इस बात का पता चलने के बाद महिला व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता विजया येनकर की गजानन कृषी केंद्र और गजानन ट्रेडिंग कंपनी नाम से दुकान है.उनकी इन्हीं दुकानों में आरोपी सचिन संजय येनकर पार्टनर था लेकिन कुछ समय पूर्व आपसी विवाद के चलते विजया ने संजय को व्यापार से अलग कर दिया था लेकिन आरोपी के पास शिकायतकर्ता का साइन किया हुआ चेक था। जिसकी मदत से आरोपी ने महिला के पुसद स्थित  विदर्भ कोकण बैंक से 14 लाख रूपए आरटीजीएस के माध्यम से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए.इस घटना के बाद से आरोपी फ़रार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.