logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

चंद्रकांत खैरे का दावा:फडणवीस की खुद की विधानसभा सीट खतरे में


यवतमाल: भाजपा के झूठ को महाराष्ट्र की जनता जानती है,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिस तरह से शिवसेना को विभाजित कर जो राजनीति की है वो भविष्य में उसी पर आयेगी। खुद देवेंद्र फडणवीस की नागपुर की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट ख़तरे में आयेगी।ऐसा सनसनीखेज दावा किया है.शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने,जो गुरुवार को विश्राम भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

खैरे ने कहा उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तो गंभीर रूप से बीमार थे.उसी समय फडणवीस ने कूटनीति खेलकर शिंदे और उनके समर्थकों को अपने साथ जोड़कर शिवसेना को तोड़ दिया। फडणवीस ने बेहद निचले स्तर की राजनीति की है जिसके लिए राज्य की जनता भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगी। जनता की नाराजगी दिखाई दे रही है जिसमे भाजपा की ज़मीन खिंसकती हुई दिखाई दे रही है.खैरे ने विश्वास जताया की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कम से कम 38 सांसद जीत कर आयेंगे। खैरे ने मांग की कि आगामी चुनाव ईवीएम के बजाये बैलेट पेपर से लिया जाये। इसके लिए सभी राजनीतिक दल एक लड़ाई शुरू करेंगे। आने वाले चुनाव में भाजपा और शिंदे का एक भी विधायक चुनाव नहीं जीतेगा। यहाँ तक की खुद फडणवीस की जगह ही खतरे में है.इसलिए अब फडणवीस ने' हफ्ते में चार दिन नागपुर में रहकर मतदाताओं को जोड़ने का निर्णय लिया है.खैरे ने यह भी दावा किया की शिवगर्जना यात्रा को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है.

सर्वपक्षीय सांसदों को सिर्फ गड़करी का साथ 

खैरे ने कहा की सांसद रहते हुए उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी,मनमोहन सींग के पीएम कार्यकाल को बेहद पास से भेजा है.इस दौर में बदले की राजनीति कभी नहीं थी.2014 के बाद सत्ता में आयी सरकार ने देश में और राज्य में बदले की राजनीति की शुरुवात की,मोदी के राज में मित्र पक्षों को कभी सम्मान नहीं मिला। सांसदों को कभी उचित विकास निधि नहीं मिली। इसमें सिर्फ एक अपवाद नितिन गड़करी है जिन्होंने सर्वपक्षीय सांसदों के कामों को न केवल तरजीह दी बल्कि निधि भी उपलब्ध कराई।