logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Chintamani Bus Accident: 12 मौतों के बाद जागा परिवहन विभाग, चिंतामणि ट्रेवल्स की बसों की जांच शुरू


यवतमाल: जिले से मुंबई जाने के लिए निकली चिंतामणि ट्रेवल्स की नाशिक में बढ़ी दुर्घटना (Chintamani Bus Fire Accident) का शिकार हो गई। शार्टसर्किट होने के कारण बस में आग लग गई, जिसमें 12 यात्रियों की दर्दनाक तारीके से मौत हो गई, वहीं 41 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद परिवहन विभाग (Transport Department) की नींद खुली है। विभाग ने आनन फानन में  चिंतामणि ट्रेवल्स की सभी बसों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर को मोटर वाहन निरीक्षक ने ट्रेवल्स के कार्यालय पहुंचे और सभी बसों का निरिक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने क्या ट्रेवल्स की बसें यात्रा के लिए उपयुक्त है इसकी जांच की गई। अधिकारियों ने बस की आंतरिक ऊंचाई, लंबाई, चौड़ाई, दो बर्थ के बीच गैंगवे, आपातकालीन द्वार और नुकीला हथौड़ा, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर आदि की जांच की।  

तय क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बिठाया

शुरूआती जांच में बेहद अहम् जानकारी सामने आई है। जिसके तहत ट्रेवल्स ने नियमो का उल्लंघन करते हुए तय क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बिठाया था। बस की क्षमता 30 यात्रियों की थी, लेकिन इसमें 53 प्रवासी यात्रा कर रहे थे। परिवहन विभाग ने अब इस बात की जांच शुरू कर दी है कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री कैसे चढ़े।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों में यवतमाल के छह, पुसाद के चार, वाशिम के नौ, डोंबिवली, कसारा, केवड के एक-एक, मुंबई के छह और जालना के दो यात्री शामिल हैं। जिले के संरक्षक मंत्री संजय राठौड़ ने भी चिंतामणि ट्रेवल्स के कार्यालय का दौरा किया और दुर्घटना की जानकारी ली और नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे और नासिक के जिला कलेक्टर से चर्चा की।

यह भी पढ़ें: 

  • यवतमाल से मुंबई के लिए निकली ट्रैवल्स बस नासिक के पास भीषण दुर्घटना का शिकार,11 की मौत सभी यवतमाल के