logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर के निजी अस्पताल की घटना, मृत बच्चे वाला थैला लेकर भागा कुत्ता


यवतमाल: शहर के वीर वामनराव चौक स्थित एक निजी अस्पताल परिसर से एक थैले में भरे मृत बच्चे का शव लेकर भाग गया. वहां मौजूद नागरिकों की सतर्कता से नवजात को परिजनों को पुनः सौंप दिया गया. ये चौंकाने वाली घटना सोमवार की है. इसका खुलासा 31 जुलाई को दोपहर के आसपास हुआ.

शहर के वीर वामनराव चौक स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. इस शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई थी. इसी बीच डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर मृत शिशु को उसके परिजनों को सौंप दिया. सोमवार को महिला के परिजन जब वापिस जाने के लिए गड़बड़ी में थे उसी समय एक कुत्ता अस्पताल परिसर में घुस गया और बैग में बंधे मृत शिशु को लेकर अस्पताल परिसर से भाग गया.

जैसे ही नागरिकों की नजर इस पर पड़ी, वे कुत्ते के पीछे गए और बैग को अपने कब्जे में ले लिया. इसी बीच नागरिकों ने घटना की जानकारी अवधूतवाड़ी पुलिस को दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शिशु वाला बैग परिजनों को सौंप दिया. खबर लिखे जाने तक अवधूतवाड़ी थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.